लगे बृक्षो को दिया पानी, पेड़ है तो जल है और जल है तो कल है- डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह 

चंदौली, सकलडीहा, सटीक संवाद। विकास खण्ड के कंपोजिट विद्यालय रैपुरा पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समर कैंप के बच्चों और अध्यापकों ने मिलकर बृहस्पतिवार को वृक्षारोपण किया.

फोटो: कंपोजिट विद्यालय रैपुरा पर बृक्ष लगाते बच्चे और अध्यापक 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए. यदि पेड़ है तो जल है और जल है तो कल है जल ही जीवन है और यह संभव है पेड़ों के लगाने से विद्यालय के बच्चों ने विद्यालय के कैंपस में लगे पेड़ों को पानी दिए और सभी लोगों ने छायादार और फलदार वृक्षों को लगाया.
 इस अवसर पर शिवकुमार प्रजापति अशोक कुमार सिंह यादव हरिओम तिवारी, अपरवल, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *