सकलडीहा नहर की सुंदरीकरण के लिये सांसद को शैलेन्द्र मिश्रा नें दिया पत्रक

f5385664580c
सकलडीहा, केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय से शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा नेता शैलेश मिश्रा ने मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने सकलडीहा राजवाहा के सुंदरीकरण और सकलडीहा कस्बा की स्टेशन मार्ग मरम्मत के लिये पत्रक सौपा। सांसद ने शीध्र ही कार्य को कराने का भरोशा दिया।
लम्बे समय से सकलडीहा राजवाहा के सुंदरीकरण की मांग किया जा रहा है। इसके साथ ही सकलडीहा रेलवे स्टेशन मार्ग की मरम्मत की मांग ग्रामीणों द्वारा उठाया जा रहा है। भाजपा नेता शैलेन्द्र मिश्रा ने सकलडीहा राजवाहा पर दोनों तरफ दो सौ मीटर रिटर्निंग वाल व रैम्पवॉक के साथ सुंदरीकरण की मांग किया।

फोटो: दिल्ली में सांसद आवास पर जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करते भाजपा नेता शैलेश मिश्रा

 इसके साथ ही सकलडीहा कस्बा से स्टेशन जाने वाली मुख्य मार्ग निर्माण को लेकर पत्रक सौपा। सांसद ने जनहित में हर कार्य को पूरा कराये जाने का भरेाशा दिया। इस मौके पर सुजीत सिंह,मोहित गुप्ता, सुभाष सोनकर,धीरज रस्तोगी,मोहित,हरिश्चन्द्र पटवा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *