चंदौली,
धानापुर l क्षेत्र के डेढ़वलिया गांव मे स्थित बहु उद्देश्यीय किसान कल्याण बीज गोदाम एवं तकनिकी प्रचार प्रसार केंद्र पर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के तत्वाधान मे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया l

युवा मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ऊर्फ नें बताया कि सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यौहार कर रही है l जब किसानों को सब्सिडी नहीं देनी थी तो किसानों को क्यों भ्रमित किया गया l जबतक किसानों के खाते मे उनके द्वारा खरीदी गयी गेहूं धान की बीज व कृषि यंत्रो की सब्सिडी नहीं भेजी जाती है तब तक अनवरत धरना जारी रहेगा l

इस अवसर पर युवा मण्डल अध्यक्ष वाराणसी मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ मनमन सिंह जिला मिडिया प्रभारी चन्दौली संजय कुमार दिनकर जिलाध्यक्ष चन्दौली शेषनाथ यादव,युवा जिलाध्यक्ष चन्दौली बिजयकान्त पासवान, चहनिया युवा ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रकाश,जीउत पाल,पिन्टू पाल इत्यादि मौजूद रहे l

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *