सामाजिक समरसता महारैली समाज के वंचित नौजवानों को राजनीतिक मंच प्रदान करने पर केंद्रित थी: आनंद राजभर

d8616609d04c
सफ़लता पर आभार व्यक्त, भविष्य में ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा किया 

चंदौली। सुभासपा जिलाध्यक्ष आनंद राजभर ने पिपरी गांव में बीते 08 मार्च को आयोजित सामाजिक समरसता महारैली को सुव्यवस्थित ढंग से सराहनीय सफलता मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में होने वाले उनके हर कार्यक्रमों व आयोजनों को ऐसे ही सफलता मिलते रहने के लिए सहयोग की अपेक्षा किया।

फोटो: सुभासपा जिलाध्यक्ष आनंद राजभर व महेंद्र राजभर 

उन्होंने बताया कि समाज में दबे-कुचले और वंचित नौजवानों को राजनीति में लाने के उद्देश्य से सामाजिक समरसता महारैली का आयोजन किया गया था। यह महारैली सामाजिक न्याय, समानता और हाशिए पर रहने वाले वर्गों को मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी गई है।
उन्होंने आगे बताया कि सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर द्वारा संचालित यह आयोजन समाजवादियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच वंचित समुदायों जैसे बाल श्रमिकों, विकलांगों, बुजुर्गों और विमुक्त जातियों को राजनीतिक मंच प्रदान करने पर केंद्रित था। 
उन्होंने अतिपिछड़ों की सुनवाई, जाति जनगणना और निजी क्षेत्र में आरक्षण जैसी मांगों को आगे बढ़ाने की जरूरत बताई।उत्तर प्रदेश के संदर्भ में ऐसी रैलियां आजमगढ़, जौनपुर और मुजफ्फरनगर जैसे क्षेत्रों में वंचित वर्गों की राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने के लिए होती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *