24 घंटे के भीतर पुलिस की कार्रवाई, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला दबोचा गया

06a49f193558
सटीक संवाद | चंदौली। जिले की कंदवा पुलिस ने सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणियां, गाली-गलौज और धमकी भरे पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक एवं असामाजिक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कंदवा पुलिस ने ग्राम अरंगी निवासी 19 वर्षीय नियाजुदीन पुत्र जाकीर अली को गिरफ्तार किया।
आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा बिहार सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां और धमकी भरे संदेश प्रसारित किए थे। इस संबंध में थाना कंदवा पर दो अलग-अलग मुकदमे (मु.अ.सं. 60/2026 एवं 61/2026) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(2), 352 तथा आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत दर्ज किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को 31 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12:25 बजे उसके घर से बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विनोद कुमार अंचल, उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल भरत सिंह, कांस्टेबल आशिष कुमार एवं आरक्षी अभिषेक यादव शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *