सकलडीहा पीजी कॉलेज की दो छात्राएं टॉप टेन में बनाई स्थान

3acc184e5b0b

राज्यपाल व कुलपति के हाथों होंगी सम्मानित, कई छात्रों ने यूजीसी नेट में भी कब्जा बनाया है, महाविद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई 

चंदौली, जिले के सकलडीहा पीजी कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग की छात्रा अंशू यादव और तनु पाण्डेय ने वर्ष 2025 के जारी मेधावी सूची टॉप 10 में तीसरे तथा चौथे स्थान पर कब्जा बनाकर महाविद्यालय सहित जनपद और परिवार का मान बढ़ाया है. 

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में दिनांक 8.10.2025 को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमतीआनंदीबेन पटेल तथा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर आनंद त्यागी द्वारा गोल मेडल और उपाधि देकर इन छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. 
महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडे ने छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है तथा महाविद्यालय के शिक्षकों को भी उनके अथक परिश्रम के लिए बधाई दिया है राजनीति शास्त्र लगातार तीसरे वर्ष भी टॉप टेन सूची में जगह बनाने में कामयाब रहा.
प्राचार्य ने बताया कि इससे पहले पूजा गुप्ता तथा स्नेहा सिंह ने विश्वविद्यालय के मेधा सूची में शामिल रहे हैं. विभाग के ही से अंशु यादव, शंभू यादव, आशीष मौर्य तथा मोहम्मद असलम ने यूजीसी नेट की परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की है. विभाग प्रभारी प्रो. समीम राइन ने इस सभी उपलब्धियां के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य शिक्षक और छात्राओं को बधाई और साधुवाद दिया है तथा यह विश्वास दिलाया है कि यह क्रम आगे भी चलता रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *