चंदौली में पिता-पुत्र दोनों को काटा सर्प,पुत्र की मौत

पिता की दो दिन बाद सुधरे हालात
चंदौली जनपद के सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत मनियारपुर गांव में बीते तीन दिन पूर्व घर मे सो रहे पिता पुत्र को सांप ने डस लिया. गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया. जहाँ पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई. कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर बेटे के शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया गया. वही पिता की दो दिन इलाज के बाद घर लाया गया. घटना को लेकर परिवार में मातम छाया हुआ है.
मनियारपुर गांव निवासी राजकुमार अपने पुत्र राजविजय (12) के साथ बरामदे में सो रहे थे. रात में सोते समय जहरीले सर्प ने पिता पुत्र दोनों को काट लिया. सर्प दंश से पिता पुत्र की हालत बिगड़ने लगी आनन-फानन में परिजन व ग्रामीण जिला चिकित्सालय ले गए. जहा इलाज के दौरान राजबिजय की मौत हो गई.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई पूरा कराया. जबकि पिता राजकुमार को दो दिन के इलाज के बाद घर लाया गया. पुत्र राजविजय कि मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है.
कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि सर्प दंश से किशोर की मौत हो गया था। पिता की हालत ठीक होने पर घर चला गया है.