अर्जुन प्रसाद आर्य ने भवरही समेत कई गांवों में किया जनसंपर्क, पार्टी नीतियों से कराया अवगत

9307dbe63bad
चंदौली। अपनी जनता पार्टी के प्रदेश सचिव अर्जुन प्रसाद आर्य ने रविवार को चकिया विधानसभा क्षेत्र के भवरही गांव सहित आसपास के कई गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा के बारे में लोगों को विस्तार से अवगत कराया।

जनसंपर्क अभियान के तहत उन्होंने भवरही में मुन्ना कुशवाहा, बटौआ में लक्ष्मीकांत सिंह मौर्य, श्यामलाल सिंह मौर्य, भुड़कुड़ा में रामजन्म मौर्य, अशोक मौर्य प्रधान, खजरा में एडवोकेट हाईकोर्ट हीरा लाल, सैदुपुर में भंते बुद्ध प्रताप मौर्य और लालजी मौर्य से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं को उठाने का आह्वान किया।
इस मौके पर मौजूद लोगों ने अर्जुन प्रसाद आर्य के संदेश को ध्यान से सुना और पार्टी के साथ जुड़कर उसे सत्ता में लाने का संकल्प जताया। ग्रामीणों ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों के साथ खड़े रहेंगे और जनहित के मुद्दों पर समर्थन देंगे।
जनसंपर्क के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा और लोगों में राजनीतिक चर्चा का वातावरण देखने को मिला। अर्जुन प्रसाद आर्य ने भी लोगों से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *