चंदौली और गाजीपुर चोरी का सरगना पुलिस मुठभेड़ में घायल

19811558d564
तीन गिरफ्तार, चार फरार, 3.728 किग्रा चांदी के जेवरात,315 बोर के दो तमंचा, दो जिन्दा कारतूस, दो खोखा बरामद,  

चन्दौली। जिले की थाना बलुआ पुलिस एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा बावरिया गिरोह के सरगना को जवाबी कार्रवाई में घायल कर दिया गया. वहीं उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया. जिनके कब्जे से लूट के 3.728 किग्रा चांदी के जेवरात, 315 बोर का दो तमंचा, दो जिन्दा कारतूस व चोरी मे प्रयुक्त उपकरण बरामद किया है. ये बाबरिया गिरोह चंदौली और गाजीपुर जिले में  चोरी की कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके है.

बलुआ इंस्पेक्टर को सोमवार की रात्रि दो बजे मुखबीर से सूचना मिली कि मथेला में डाक बंगला के पास कुछ बदमाश चोरी के माल की बंटवारा के साथ चोरी की योजना बना रहे है.  जिसपर इंस्पेक्टर मय फोर्स घेराबंदी किया तो अपराधियो ने पुलिस को जान से मारने की नियत से अवैध तमंचे से फायर किया.

 जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से फायर किया गया तो एक बदमाश 45 वर्सीय धारा सिंह को पैर में गोली लगी. दो अन्य भाग रहे बदमाशो को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया.

उनके कब्जे से कुल 3.728 किग्रा चांदी के जेवरात, चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, दो 315 बोर का तमंचा,दो जिंदा कारतूस, एक खोखा बरामद किया. वहीं अंधेरे का फायदा उठाते हुए चार बदमाश भागने में सफल रहे.

सीओ सकलडीहा श्री रघुराज ने बताया कि मुठभेड़ में घायल धारा सिंह पुत्र टिंकू राम,22 वर्षीय सुनील पुत्र धारा सिंह बदायूं जनपद के थाना कादर चौक क्षेत्र के भोजपुर और भागीरथ पुत्र बाल किशुन निवासी औरैया के निवासी है. ये पहले घूमकर रेकी करते है फिर बड़ी बड़ी घटनाओं को अंजाम देते है.       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *