चंधासी कोयला मंडी अपने काले कारनामों से हो रहा है विख्यात

b1ed3c45c04e
सट्टेबाजी व जुआं के खेल में पीस रहे है युवा
रिपोर्ट ! संदीप कुमार डीडीयू नगर
चन्दौली,
डीडीयू नगर।एशिया की प्रमुख चंधासी कोयला मंडी अपने काले कारोबार को लेकर हमेशा चर्चा में बना रहता है। यहां बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी,डिस्को कोयला ,काले पत्थर की कुटाई,बोगस फर्मों के नाम पर करोड़ों अरबों रुपए का व्यापार कर सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व का चूना लगा रहे हैं।
 यही नहीं यहां सट्टेबाजी,जुआ का कारोबार बड़े तेजी के साथ फैल रहा है। बताया गया कि जुएं में पैसा नहीं होने पर पैसा भी फाइनेंस कराया जाता है।पैसा वसूली में मुसकंडे रखें जाते है। ऐसा एक मामला मुगलसराय कोतवाली में आया। तहरीर के बाद कोतवाली परिसर में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।जो नगर सहित जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंधासी कोयला मंडी में इन दिनों जुआ, सट्टेबाजों का गढ़ बना हुआ है। यहां कोल व्यवसायी, सफेद पोस, युवा वर्ग के लोग किसी न किसी रूप में शामिल है। सट्टे बाजी में अधिकांशतः धनाढ्य, व्यापारी सफेदपोश परिवार के लोगों को शामिल कराया जाता है। शुरू में हार जीत का सिलसिला चलता रहता है। जिससे लोगों का लत सट्टेबाजी में लग जाता है।
पैसा नहीं रहने पर यही युवा वर्ग अपने परिवार में चोरी भी करना शुरू कर देते हैं इससे भी मन नहीं भरता है। तब वह चोरी छिपे घर में रखें गहनों को बेचकर जुए में हार जाते हैं। यहीं से खेल गैम्बलरों का शुरू हो जाता है। गैंबलर व्यापारी व धनाढ्य परिवार के लोगों को 10 लाख से 50 लाख रुपए फाइनेंस कर जुआ खेलवाते हैं। लोगों को बूरी तरह फंस जाने पर गैंबलर के मुसकंडे पैसा वसूली के लिए उनके घर परिवार मैं धावा बोलना शुरू कर देते हैं।
पैसा वसूली में गैंबलर के लोग मार-पीट के साथ जानलेवा हमला करने से भी बाज नहीं आते हैं। पूर्व में ऐसे कई रिपोर्ट थाने में दर्ज हैं। व्यापारी लोग अपनी इज्जत बचाने के लिए उन्हें पैसा देने के लिए मजबूर हो जाते हैं। मुगलसराय कोतवाली में गुरुवार की सुबह ऐसा ही एक मामला सामने आया। रवि नगर निवासी चंधासी कोयला मंडी का एक बड़े व्यापारी का छोटा पुत्र सट्टेबाजों की चाल में फंस गया।
चर्चा है कि लाखों रुपए सट्टे बाजी में हार गया। इसके बाद घर के लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर जुए में हार गया। तब गैम्बलरों के लोगों ने उसे 25 -30 लख रुपए कर्ज दे दिया। जुए की लत के कारण पूरा पैसा जुएं की भेंट चढ गया। तब ब उस पर पैसे का दबाव बढ़ना चालू हो गया परिजनों के पता चलने पर थाने में एक तहरीर दी गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों पक्ष को थाने में बैठा दिया।
इस दौरान चंधासी कोयला मंडी के एक से एक व्यापारी थाना परिसर में इकट्ठा हो गए। ऐसा कौन-सा दबाव आया कि दोनों के बीच सुलह समझौता हो गया और सट्टेबाजी की बात दब गया। जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।इस बाबत कोतवाली पुलिस ने बताया कि एक विवादित मामला आया था। जिसमें दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *