चंद्रशेखर आजाद बहुजन आंदोलन की एक ताकत है, उनके सपनों को पंख लगाने का काम करेंगे – अर्जुन आर्य

90b120ddd881

जुल्म ज्यादती से मुक्ति पाने के लिए भाई चंद्रशेखर के हाथों को मजबूत करना होगा- अरविन्द कुमार 

देश में जबसे भाजपा की मोदी सरकार बनी है तबसे हिंदू खतरे में हैं- सिद्धार्थ प्राण बाहु 

चंदौली, जिले के सैयदराजा विधान सभा क्षेत्र के एवती गांव में रविवार की देर रात प्रबुद्ध जन सम्मेलन के तहत अस्तित्व बचाओ भाईचारा बनाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सर्वे प्रथम डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके किया गया. इस दौरान गांव के सैकड़ों महिलाओ पुरुषों और नौजवानों ने कार्यक्रम में संबल प्रदान करते हुए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ली और निष्ठा पूर्वक ईमानदारी से संगठन को मजबूत बनाने का विश्वास दिलाया.

मुख्य अतिथि अर्जुन प्रसाद आर्य ने कहा कि भाई चंद्रशेखर आजाद जी बहुजन आंदोलन की एक ताकत है. वह जिस तरफ चलते हैं उस ओर क्रान्ति की धारा बन जाती है. उन्होंने कहा कि बीएसपी के पतन ने आजाद समाज पार्टी की जिम्मेदारी बढ़ाई और इसे अस्तित्व में आना पड़ा. आज जमीन पर उतरकर एक एक जूर्म का जवाब बनने के लिए आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ता लड़ रहे हैं और बहुजन समाज को न्याय दिलाने में मददगार साबित हो रहे हैं. वास्तविकता यही दिख रही है कि बहुजन समाज को मान्यवर कांशीराम साहब के जानें के बाद दूसरे कांशीराम के रूप में भाई चंद्रशेखर जी मिल गए हैं. जिनके द्वारा बहुजन समाज को हर प्रकार की एक उम्मीद जगी है. कि उनके सपनों को जरूर पंख लगाने का काम करेंगे.

आसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बहुजन समाज में जन्में संतो महापुरुषों और ऋषियों मुनियों के संघर्षो और उनके योगदान को याद किया और उनके नक्शे कदम पर चलते हुए भाई चंद्रशेखर के बहुजन क्रांति का स्वर बनने और अपने हक अधिकार न्याय के लिए एक हिस्सा बनने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को जुल्म ज्यादती से मुक्ति पाने के लिए आजाद समाज पार्टी के मुखिया भाई चंद्रशेखर के हाथों को मजबूत करना होगा. तभी असली उनका मालिकाना हक अधिकार और न्याय मिल सकेगा.बहुजन हित की बात करने वाले भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी ने हर एक जुल्म ज्यादती पर संघर्षों के साथ और लड़ाई लड़ने के लिए कमर कसकर तैयार है.

जिला महासचिव सिद्धार्थ प्राण बाहु ने मौजूदा की डबल ईंजन वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार बहुजन विरोधी है. देश में हिन्दू मुस्लिम के नाम पर दंगा करवा रही है. इतने दिनों से हिंदू खतरे में नहीं था. देश में जबसे भाजपा की मोदी सरकार बनी है तबसे हिंदू खतरे में हैं. 56 ईंच का सीना दिखाने वाले मोदी ने तो विदेशों में भारत देश की नाक कटवा कर रख दी. अब तो अमेरिका के नेता के इशारे पर चल रहे हैं. मूलनिवासियों के हक अधिकार सुरक्षित नहीं रहे ध्यान भटकाने के लिए नफरत करवा रही है. पढ़े लिखे नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे है. बहुजन समाज के लोगों को आए दिन बेरहमी से मौत के घाट उतारा जा रहा है. माताएं बहनें सुरक्षित नहीं रह गई है. अब अपने हक अधिकार को पाने के लिए बहुजन समाज के हर एक एक व्यक्ति को बाबा साहेब डॉ अंबेडकर और मा0 कांशीराम साहब के नक्शे कदम पर चल रहे भाई चंद्रशेखर आजाद के साथ जुड़कर लड़ने की जरूरत है. इस दौरान उपस्थित लोगों ने जय भीम, जय भारत, जय संविधान के नारों से उनका उत्साह वर्धन करते रहे.

इस अवसर पर रमेश कुमार, अभिनव आजाद, सुरेन्द्र कुमार, राधेश्याम राम, रामवृक्ष राम, महेन्द्र कुमार, राहुल, अरुण कुमार, धर्मराज, मुन्नीलाल, गुडडू राम, हीरावती देवी, मालती देवी, राधिका देवी, देवमति, कृष्णावती, हरिनाथ, शिवपूजन, लक्ष्मण, राजेश कुमार, जयप्रकाश, सीताराम, चंद्रशेखर, अजय कुमार, सुदर्शन राम, अभय कुमार सहित सैकड़ों महिलाओ पुरुषों ने संबल प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *