सकलडीहा में सुबह से शाम तक जाम और उड़ती धूल से लोगों मे आक्रोश

9fbc51f30dad
चन्दौली,
सकलडीहा l सकलडीहा में सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण के दौरान सड़क के किनारे दुकान के सामने जेसीबी से खोदाई कर मिट्टी की ढ़ेर रख दिया जा रहा है। जिससे आवागमन में काफी समस्या हो रही है। सुबह से शाम तक जाम और उड़ती धूल से लोगों में आक्रोश है। उपजिलाधिकारी और सीओ से ग्रामीणों ने जाम की समस्या और दुकान के सामने मिट्टी के ढ़ेर हटाने की मांग किया है।
पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा चंदौली से सैदपुर सड़क का चौड़ीकरण और नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। आरोप है कि शादी विवाह और लगन के सीजन में विभागीय ठेकेदार द्वारा दुकान के सामने नाला खोदाई के दौरान जेसीबी से मिट्टी का ढ़ेर दुकान के सामने रख दिया जा रहा है। जिसके कारण सुबह शाम उड़ती धूल से लोगों का जीना दूभर होगया है।
वही जेसीबी सहित बड़ी बड़ी वाहनों के आने जाने से सकलडीहा चहनिया और सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लग जा रहा है। स्कूली बस से लेकर अधिकारियों की वाहन जाम में फस जाने से परेशान होते है। इसके बाद भी स्थानीय कोतवाली पुलिस और पीडब्लयूडी विभाग के अधिकारी समस्या को लेकर अनजान बने हुए है।

फोटो: सकलडीहा में जाम की समस्या से परेशान राहगीर व वाहन स्वामी

 व्यापारी नेता केके सोनी, दिलीप गुप्ता, श्यामबहादूर भारती, बाबूजान,आशीष जायसवाल,राकेश मोदनवाल, लल्लू खां, श्रवण राय ने जाम व धूल की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *