विकसीत भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले को 9 एम्बुलेंस का डीएम ने दिया सौगात

3dbea29c0388
विकास खंड के बहबलपुर और चकरिया गांव में विकसीत भारत के तहत चौपाल

चौपाल में सरकार की विभिन्न योजना के तहत दर्जनों लाभार्थियों को वितरण हुआ प्रमाण पत्र
चंदौली,
सकलडीहा l विकास खंड के बहबलपुर और चकरिया गांव में विकसीत भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को जनचौपाल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निखिल कुमार टी फूंडे ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजना के तहत विस्तार से जानकारी दिया। इस दौरान जिले के नौ ब्लॉक के लिये 102 महिला और ग्रामीण स्वास्थ्य लाभ के लिये नौ एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंत में विभिन्न योजना के तहत ग्रामीणों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
जिलाधिकारी निखिल कुमार टी फूंडे ने कहा कि वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकसीत भारत बनाने का संकल्प लिया गया है। जिसके तहत जिले के छह रथ प्राप्त् हुआ है। संकल्प रथ यात्रा के माध्यम से प्रत्येक दिन दो गांवों में चौपाल लगाकर अधिकारी विभिन्न योजनाओ के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे है।
इसके साथ वंचित लोगों को स्टॉल के माध्यम से योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। ड्रोन के माध्यम से किसानों की उर्बरक सेवा और युवाओं का पंजीयन कराकर लाभ मुहैया कराया जा रहा है। बैंक, ग्राम पंचायत, स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल के द्वारा लोगों को लाभ दिलाया जायेगा। इसके पूर्व मुख्यमंत्री का ईलीडीई के माध्यम से संदेश को सुना। अंत में नौ ब्लॉक के लिये नौ 102 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी ने रवाना किया।
इस मौके पर सीएमओ डा. वाईके राय, एसडीएम अनुमप मिश्रा,सीएचसी अधीक्षक डा.संजय यादव,डीपीआरओ ब्रम्हचारी दूबे,पीडी बीवी सिंह,बीडीओ केके सिंह,एडीओ बजरंगी पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र मौर्या, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार,एडीओ आईएसबी हवलदार यादव,श्याम सुंदर शर्मा, सचिव पवन दूबे आदि मौजूद रहे। स्वागत ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह व संचालन अरूण मिश्रा मंडल अध्यक्ष ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *