विकसित भारत बनाने का मनीहरा और नईकोट गांव वासियों नें लिया संकल्प

f4fe79d81248

चंदौली,

सकलडीहा l भारत सरकार की ओर से गांवों को सम्पूर्ण विकसीत करने का पहल शुरू किया गया है। इस क्रम में विकसीत भारत संकल्प यात्रा के तहत 15 नवबंर से 26 जनवरी 2024 तक गांव गांव विकास के साथ योजनाओं को लेकर संकल्प यात्रा निकाला जा रहा है। गुरुवार को विकास खंड के मनीहरा और नईकोट गांव में सकल्प रथ यात्रा गांव में पहुंचकर केन्द्र सरकार की योजनाओ से अवगत कराया। इस मौके पर अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

भारत सरकार द्वारा 2047 तक विकसीत भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजना से वंचित और पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने का लक्ष्य है। इस क्रम में मनीहरा और नईकोट गांव में संकल्प रथ यात्रा एलीईडी व पंपलेट के माध्यम से केन्द्र सरकार की विभिन्न योजना से अवगत कराते हुए पंजीयन कराया।

 कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व विधायिका साधना सिंह, प्रमुख अवधेश सिंह, बी डी ओ के.के. सिंह, ए डी ओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, जे.इ.एम.आई चन्द्र शेखर सिंह, विधानसभा बिस्तारक नीतीश कुमार,प्रधान मनिहरा सूबेदार राय, प्रधान नई कोट वीरेंद्र शर्मा,सचिव पवन दूबे, प्रधान अमित सिंह,टुनटुन सिंह,प्रमोद सिंह,शमशेर सिंह,रिंकू वर्मा सहित काफ़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *