डायट प्रवक्ता की बेटी ने जेईई मेन्स मे 99.82 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

683e30f9d1de
चन्दौली,
सकलडीहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत राजेश सिंह की पुत्री महक सिंह ने जेईई मेन्स की परीक्षा में 99.82 प्रतिशत अंक हासिल कर  परिवार सहित डायट के शिक्षको व कर्मचारियों का मान बढ़ाया है। सभी ने महक की मेहनत की तारीफ करते हुए हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी है। वही अन्य छात्र-छात्राओं को महक से प्रेरणा लेने को कहा है।


फोटो: डायट प्रवक्ता राजेश सिंह की बेटी महक सिंह की फाइल फोटो


जेईई मेन्स की जारी हुए परीक्षा परिणाम में महक सिंह ने फीजिक्स में 99.47,कमेस्ट्रि में 99.81 तथा गणित में 99.71 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। परीक्षा परिणाम जारी होते ही परिवार में खुशी का माहौल छाया रहा। डायट प्रवक्ता राजेश सिंह ने बताया कि बेटी शुरू से ही पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर थी। उसने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। 

उन्होंने बताया कि महक सिंह की प्ररम्भिक शिक्षा ज्ञानदीप इग्लिश स्कूल वाराणसी से हुई,वही हाई स्कूल की पढ़ाई सेन्टजोशेप शिवपुर वाराणसी से तो इण्टर की पढ़ाई तोमर चिल्ड्रेन स्कूल वाराणसी से करते हुए जेईई की तैयारी करने लगी और अपने लगन और प्रतिभा से इस मुकाम को हासिल किया है।कहा कि आगे चलकर महक इन्जीनियर बन देश की सेवा करना चहती है।

डायट प्राचार्य लालजी यादव ने डायट प्रवक्ता की बेटी की सफलता के लिये बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें