अम्बेडकर स्मारक के समीप शराब की दुकान खोले जाने पर आसपा का विरोध

24018352f0bc
दलित बच्चों को विद्यालय के तरफ़ कम शराब के तरफ़ ज्यादा आकर्षित करना चाहती है भाजपा – रामचंद्र राम 

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के नौगढ़ विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम जनकपुर 

स्थित डॉ. अंबेडकर स्मारक के समीप शराब की दुकान खोले जाने पर भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. कहा कि महापुरुष के स्मारक के समीप शराब की दुकान खोलना उनका अपमान है. वहीं एसडीएम नौगढ़ से मांग किया कि दलित बस्तियों से दो किमी दूर ही शराब की दुकान खोला जाय.

इस मौके पर उपस्थित भीम आर्मी जिला संरक्षक रामचन्द्र राम ने कहा कि भाजपा सरकार दलित विरोधी है. जो माहौल खराब करने के नियत से दलित बस्ती के समीप शराब की दुकान खोल रही है. कि दलित के बच्चे विद्यालय के तरफ कम शराब की तरफ ज्यादा आकर्षित हों.
आनंद राव भाई ने कहा कि भाजपा सरकार के लोग बाबा साहेब डा भीम राव अम्बेडकर का अपमान करने से बाज नहीं आ रहे है. डॉ. अंबेडकर स्मारक के समीप शराब का ठेका खोलना उनका बहुत बड़ा अपमान है.
अवधेश कुमार भारती ने कहा कि भाजपा सरकार के लोग एक तरफ वोट की राजनीति के लिए बाबा साहेब को मानते हैं. वहीं दूसरी ओर उनको अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है.
इस दौरान विरेद्र कनौजिया, श्यामसुंदर, दूधनाथ , राजेश, बिंदू, रामकेश, सुरेन्द्र, राजकुमार, मुन्ना, राजू गौतम, लक्ष्मण, रमेश कुमार,सुरेश, कुमार,रामनरेश, बिमलेश, रामनिहोर, बचाऊ राम सहित तमाम भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *