चंदौली पुलिस ने छः शातिर डकैत को गिरफ्तार कर भेजा जेल

915fd24c439f
पुलिस अधीक्षक ने घटना के सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को बीस हजार रुपए ईनाम देने की घोषणा की

चंदौली,चहनियां। बलुआ थाने अंतर्गत विगत दिनों पीआरडी कर्मी को मारपीट कर पिकअप समेत तीन गोवंश को लूटनें का मामला प्रकाश में आया था। जिसपर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा को दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए घटना कारित करनें वाले सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को बीस हजार रूपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।


फोटो : पुलिस अधीक्षक चंदौली के साथ गिरफ्तार अभियुक्तगण 


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चंदौली पुलिस जिले में अपराध को रोकने के लिए लगातार अपराधियों पर अंकुश लगा रही है। जिसके क्रम में 14 फरवरी को एक गोतस्कर को कुछ गोवंशों के साथ पकड़ा गया था। पकड़े गए गोवंशो को पीआरडी कर्मी के सुपुर्दगी में गोशाला भेजा गया। जिसे रास्ते में ही घेर कर पीआरडी कर्मी को मार पीट कर पिकपअप वाहन समेत गोवंशो को लेकर शातिर डकैत फरार हो गए। 



पुलिस मामले की मुकदमा दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए चोरी मे गई पिक अप व डकैती में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर को रविवार को शाम 4:40 बजे टेढ़ी पुलिया सराय से बरामद करते हुए वाँछित अभियुक्तगण अजीत कुमार पुत्र स्व0 बनारसी राम नि0 अमौली थाना चौबेपुर उम्र करीब 24 वर्ष, अभिषेक यादव उर्फ गोलू पुत्र जयनरायण यादव नि0 पिछवारी थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र 25 वर्ष, हर्ष यादव उर्फ गोलू पुत्र बब्बू यादव नि0 जाल्हूपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष, शिवकुमार गुप्ता पुत्र जयनाथ गुप्ता नि0 कमौली थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 29 वर्ष, कवि शंकर उर्फ बाबू पुत्र महेश प्रसाद यादव नि0 शंकरपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष और विशाल उर्फ अलगू पुत्र दिनेश यादव नि0 शंकरपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने बताया कि उक्त सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है और इनके कब्जे से स्कार्पियो-UP65EE8555, पिकअप बोलेरो नम्बर UP65PT3472, स्विप्ट डिजायर नम्बर UP65EN2526, 07 मोबाइल और 3160 रूपयें नकदी बरामद मॉल सीज व जप्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *