धानापुर नवागत बीईओ अश्वनी कुमार सिंह का जोरदार स्वागत, शिक्षा व्यवस्था में सहयोग का भरोसा
अवधेश नारायण सिंह के स्थानांतरण के बाद अश्वनी कुमार सिंह ने धानापुर बीईओ का पदभार संभाला। स्वागत समारोह में अनुदेशक एसोसिएशन ने शिक्षा व्यवस्था में बेहतर समन्वय और सहयोग का भरोसा जताया।
धानापुर, चंदौली। पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह के स्थानांतरण के बाद अश्वनी कुमार सिंह ने धानापुर के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने पर परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन करते हुए नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्वागत समारोह में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नवागत बीईओ के साथ सकारात्मक समन्वय और सहयोग का भरोसा जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए विभागीय अधिकारियों, शिक्षकों और अनुदेशकों के बीच आपसी तालमेल जरूरी है। उन्होंने विभागीय कार्यों में हरसंभव सहयोग की बात कही।
नवागत खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने स्वागत के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने भी विभागीय कार्यों के बेहतर संचालन में सभी के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
इस दौरान जयप्रकाश सिंह, मनीष सिंह, नत्थू यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत पांडेय, ब्लॉक महामंत्री नारद यादव, ब्लॉक संरक्षक तथा जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश पांडेय सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।