सकलडीहा में 12.84 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

सकलडीहा पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर तीन ब्रांड की 12.84 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

चंदौली। सकलडीहा पुलिस ने नोनार तुलसी आश्रम रेलवे हाल्ट के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार कर 12.84 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करने की है। जिसके आधार पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों तस्करों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अंग्राहित सिंह (30), निवासी जिला बक्सर और रामसुबास चौहान (54), निवासी जिला पटना, बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद शराब की कुल मात्रा 12.84 लीटर बताई है। जिसमें रॉयल स्टैग की 750 मिलीलीटर वाली आठ बोतलें, आफ्टर डार्क ब्लू की 180 मिलीलीटर वाली 20 क्वार्टर बोतलें और मैजिक मोमेंट की 180 मिलीलीटर वाली 18 क्वार्टर बोतलें शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में थाना सकलडीहा में मुकदमा अपराध संख्या 199/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में अभियोग दर्ज किया गया है। प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक लक्ष्मीकान्त मिश्रा और हेड कांस्टेबल राहुल राय शामिल रहे।