LBDASS प्रदेश महामंत्री लल्लन कुमार को पितृ शोक, अंतिम दर्शन में उमड़ी भारी भीड़, बौद्ध रीति से हुआ संस्कार

चंदौली के लोकुआ बहादुरपुर निवासी चंद्रमा राम का 83 वर्ष की उम्र में निर्वाण हो गया। कोल माइंस में 35 वर्ष सेवा देने के बाद वह 2003 में सेवानिवृत्त हुए थे। शनिवार को बलुआ के पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर बौद्ध रीति से अंतिम संस्कार हुआ। छोटे बेटे आशुतोष कुमार ने मुखाग्नि दी।

धानापुर (चंदौली)। लॉर्ड बुद्धा डॉ. अंबेडकर सेवा समिति (LBDASS) के प्रदेश महामंत्री लल्लन कुमार के पिता चंद्रमा राम का 83 वर्ष की उम्र में शुक्रवार देर रात निर्वाण हो गया। शनिवार देर शाम बलुआ के पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर बौद्ध रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे बेटे आशुतोष कुमार ने मुखाग्नि दी। उनके अंतिम दर्शन के लिए परिवार, रिश्तेदारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

चंद्रमा राम चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक अंतर्गत लोकुआ (बहादुरपुर) गांव के निवासी थे। उन्होंने कोल माइंस में 35 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं और वर्ष 2003 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निर्वाण की सूचना मिलते ही परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के दौरान लोगों ने उन्हें आदरांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

चंद्रमा राम के बड़े बेटे लल्लन कुमार कठौरी में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटे बेटे आशुतोष कुमार कमालपुर में अनुदेशक शिक्षक हैं। वह अपने पीछे नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निर्वाण से परिवार और शुभचिंतकों में गहरा दुख है।

अंतिम दर्शन के दौरान लॉर्ड बुद्धा डॉ. अंबेडकर सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्य, आनंद कुमार, रामसुभाष, प्रेमशंकर, जगदीश, नीठोहर सत्यार्थी, अरुण कुमार रत्नाकर, गिरिजेश दादा, अनिल कुमार, डॉ. अश्वनी कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम, ज्ञान चंद्र कांत और विजय कृष्ण, भाईराम प्रधान, रामहरख चौधरी, रामदरश चौधरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने चंद्रमा राम को आदरांजलि अर्पित करते हुए परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान किया।