सकलडीहा पुलिस ने एक वारंटी को दबोचा

चंदौली की सकलडीहा पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में टिमिलपुरा निवासी 28 वर्षीय अरविन्द को गिरफ्तार किया। मामला न्यायालय ADJ/FTC-II में विचाराधीन विद्युत वाद संख्या 772/2026 से संबंधित है।

चंदौली। सकलडीहा थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में गुरुवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त को उसके घर से हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मामला जनपद चंदौली के न्यायालय ADJ/FTC-II में विचाराधीन विद्युत वाद संख्या 772/2026 (राज्य बनाम अरविन्द) से संबंधित है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरविन्द (28 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय दुधनाथ, निवासी ग्राम टिमिलपुरा, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने 15 अक्टूबर 2026 को उसके घर से उसे गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशन और थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह और कांस्टेबल अनिल कुमार प्रजापति शामिल रहे।