गोवंश तस्करो के विरूद्ध की गयी गैगेस्टर एक्ट की कार्यवाही

7b7465bebd28
चंदौली, सकलडीहा। थाना स्थानीय पर पूर्व में दर्ज मुकदमा में वांछित चल रहे अपराधियों एवं गोवंश तस्करो के विरुद्ध अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम में रविवार को गैंग लीडर और उसके दो सदस्यों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। जिससे क्षेत्र में गो तस्करी मे लिप्त अपराधियों में हडकंप मच गया है।



थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि
कोतवाली क्षेत्र से गोवंश तस्करी करने वाले गैंग लीडर अमर विश्वकर्मा पुत्र बेचू विश्वकर्मा निवासी 28वर्ष ग्राम माधोपुर थाना धीना जनपद चन्दौली व गैंग के सदस्यगण अर्जुन गुप्ता पुत्र कन्हैया साहू 25वर्ष व शेरु विश्वकर्मा पुत्र जयनरायण 26वर्ष निवासी ग्राम फेसुड़ा थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0-92/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में 
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, हे0का0 प्रेमबहादुर सिंह, का0 गौरव पटेल कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *