महिला मेटों ने सीडीओ को सौंपा पत्रक

पहचान पत्र बनाने एवं प्रधान और रोजगार सेवकों की आईडी महिला मेटों को देने की मांग
चंदौली। खबर उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली से है जहां उत्तर प्रदेश ग्रामीण योजना संघ (ट्रेड यूनियन) जिला ईकाई चंदौली के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष साधना सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को सीडीओ सुरेंद नाथ श्रीवास्तव को डीसी मनरेगा के हस्ताक्षर युक्त पहचान पत्र जारी करने एवं प्रधान और रोजगार सेवकों की आईडी महिला मेटों को देने की मांग किया.
महिला मेट संघ की जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि विकास कार्यो को गति देने के लिये महिला मेट सुबह से शाम तक संघर्ष करती है. लेकिन विभाग की ओर से कोई पहचान नहीं रहा है. प्रत्येक विकास खण्ड में ऐसी कई महिला मेट है जिन्हें उनका अधिकार तक प्राप्त नहीं हुआ है. इस संबध में कई बार बीडीओ से लेकर आईजीआरएस के माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराया गया. वावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया.
महिला मेंटों ने डीसी मनरेगा एनआरएलएम के हस्ताक्षर युक्त पहचान पत्र जारी करने की मांग किया. ग्राम स्तर पर पहचान पत्र जारी करना अनुचित है. अंत में महिला मेंट ने ग्राम प्रधान और रोजगार सेवकों की ओर से चलायी जा रही आईडी को महिला मेटों को देने की मांग किया. जिससे वे स्वंय ही एनएमएमएस कर सके.
इस दौरान जिलाध्यक्ष साधना सिंह, वकील शेख मंसूरी, सुनीता देवी, रेखा देवी, जानकी देवी, ममता, गीता, उमरावती, अनुराधा पाल, रीता, रामपति देवी, बेबी, सावित्री, अंजू, सरिता, सुषमा, भगवानी, सुरेखा, चन्द्रकला देवी, अनिता, पुष्पा, बसंती, कृष्णावती देवी आदि महिला मेट मौजूद रही.