सीएए कानून को लेकर पुलीस पूरे दिन क्षेत्र में करती रही भम्रण

2968521ca7f4
रिपोर्ट! आनंद त्रिपाठी

वाराणसी,
कछवांरोड, सीएए कानून लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन काफी सतर्क हो गई है।मिर्जामुराद थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला व उ0नि0 दिगम्बर उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार को मिर्जामुराद बाजार, खजुरी, कल्लीपुर, बेनीपुर, मेंहदीगंज, लालपुर, रूपापुर, पूरे गांव, कछवांरोड, ठठरा, छतेरी, गुड़िया, चित्रसेनपुर, बिहड़ा व संवेदनशील करधना गांव में पैदल गस्त करते रहे।कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने कहां की पुलिस पूरी तरह से चौकन्ना होकर क्षेत्र में भम्रण कर रही है।



वही लोगो से अपील भी किया जा रहा है सीएए कानून को लेकर किसी तरह की कोई भी सूचना मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दे।वही सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है।भ्रामक तथ्य फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जाएगा।वही क्षेत्र के चट्टी चौराहो पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।

भ्रमण के दौरान करधना चौकी प्रभारी रोहित दूबे, कछवांरोड चौकी प्रभारी राजकुमार वर्मा, उ0नि0 विजय यादव, रामचंद्र यादव, कां0 रत्नेश राय, वैभव त्रिपाठी, विवेक गौतम समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *