बलुआ पुलिस ने असलहा के साथ शातिर चोर को दबोचा, भेजा जेल

3b43c0fbab64
कब्जे से 11400 रुपए बरामद, कई मामलों में है वांछित 

चन्दौली, जनपद की थाना बलुआ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कई मामलों में वांछित चल रहे आरोपी रोहन पुत्र दिनेश निवासी पूरा गनेश को 315 बोर के असलहा, कारतूस और चोरी की माल बिक्री से प्राप्त 11400 रुपए के साथ नाथूपुर तिराहा से रविवार को 3:20 बजे दबोच लिया. वहीं थाना हाजा पर लाकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया. 

पुलिस से पूछताछ में उक्त अभियुक्त ने बताया कि वह अपने ही गाँव के अजय पुत्र स्व0 नन्दलाल के घर में अपने साथियों भोला पुत्र पाखण्डी उर्फ चक्र सुदर्शन, आकाश पुत्र रामा, आकाश राम पुत्र विनोद राम के साथ मिलकर चोरी किया था.
2-अपने ही गांव के लोरिक के घर में भोला, महेश चन्द्र, ईश्वरचन्द्र पुत्रगण चक्रसुदर्शन निवासी गण पुरा गणेश थाना बलुआ जनपद चन्दौली के साथ मिलकर चोरी किया था. उसे जो भी सामान उसके हिस्से मे मिला था उसने चलते फिरते राहगीरों व काबड़ियों को बेच दिया था.
3- वह जुलाई के महीने धीना थाना क्षेत्र के बैरिक कला मेन रोड पर स्थित घर मे छत के रास्ते घुसकर कुछ गहने व 5000 रु0 चोरी कर लिये थे। गहनो को वह औने पौने दाम में चलते फिरते राहगीरो को बनारस मे बेच दिया था.
4-अगस्त मे अपने साथी आकाश पुत्र रामा निवासी ग्राम पुरा गनेश थाना बलुआ जनपद चन्दौली के साथ अलीनगर थाना क्षेत्र के बसनी गांव मे शिवमंदिर मे चोरी की थी वहां से चुराई गये घण्टे आकाश के पास थे तथा मंदिर मे चांदी के आभूषण लड्डू गोपाल उसके पास था जिसे उसने औने पौने दाम पर बनारस मे राहगीरो को बेच दिया था.
5- उसने आकाश के साथ ही मिलकर चन्दौली के मसौनी गांव की काली माता मंदिर चोरी की थी वहां के भी सभी सामान उसने बेच दिया है. अवैध असलहे के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताया कि वह जब चोरी करने जाता हूँ तो इसे अपने बचाव के लिए अपने पास रखता हूँ.
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार,उ0नि0 अमित सिंह चौकी प्रभारी मारूफपुर, उ0नि0 अमित कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी मोहरगंज, हे0का0 उपेन्द्र सिंह, का0 अल्ताफ अहमद थाना बलुआ जनपद चन्दौली शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *