देवकली में जच्चा बच्चा केंद्र जर्जर,ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मरम्मत कराने कि किया मांग

a1b2839939dd
रिपोर्ट ! नवीन राय

चंदौली,
कमालपुर l बरहनी विकास खण्ड के देवकली गांव मे बना वर्षो पुराना जच्चा बच्चा केंद्र जर्जर हो गया है जो कभी भी जद्दोजहद हो सकता है l ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हनुमान बिन्द ने जिला प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 8 महीने पहले एक ठेकेदार द्वारा मरम्मत का कार्य शुरू किया गया लेकिन आधा अधुरा काम कराकर छोड़कर चला गया l जिससे आज भी जच्चा बच्चा केंद्र जर्जर की स्थिति में पड़ा हुआ हैँ l
सरकार ने ग्रामीण महिलाओं के प्रसव कराने व बच्चो को टीकाकरण कराने के उद्देश्य से गांव मे जच्चा बच्चा केंद्र बनवाया परन्तु भवन खंडहर मे तब्दील हो गयी l ग्रामीणों कि मांग पर भवन कि मरम्मत आठ माह पूर्व कराया जा रहा था परन्तु ठेकेदार द्वारा आधा अधूरा भवन मरम्मत कर छोड़ दिया गया  
ग्रामीणों का कहना है कि महिलाओं के प्रसव पीड़ा और बच्चों को टीकाकरण जिसके लिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निर्माण के लिए मांग की थी आठ माह पहले जिला प्रशासन की ओर से ठेकेदार द्वारा कार्य निर्माण कराया गया जैसे तैसे हालत में छोड़कर पुनः वापस चला गया आज महिलाओं बच्चों को काफी पीड़ा सहनी पड़ती है l
प्रसव के लिए दो किमी दूर कमालपुर कस्बा ले जाना पड़ता हैँ ग्रामीण जवाहर बिन्द ,अंगद बिन्द केदार बिंद राजू बिन्द श्याम सुंदर बिन्द आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जर्जर भवन का निर्माण करने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed