एसडीएम के निरीक्षण में पूर्ति निरीक्षक नदारद, कार्रवाई का संकेत

baf6eafa5df0
सभी को 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में बैठकर जनसुनवाई करनी है

चंदौली,सकलडीहा। एसडीएम कुन्दन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने सोमवार को तहसील के विभिन्न कार्यालयों और अभिलेखागार का निरीक्षण किया। इस दौरान एसआईआर, संग्रह विभाग, खतौनी, अभिलेखागार,राजस्व लिपिक कार्यालय सहित तीसरी मंजिल पर स्थित पूर्ति कार्यालय का गहनता से जांच किया।

फ़ोटो-निरीक्षण करते एसडीएम और तहसीलदार

निरीक्षण के दौरान चहनिया और धानापुर की पूर्ति निरीक्षक साढ़े ग्यारह बजे तक कार्यालय नही पहुची थी।इसपर एसडीएम ने नाराजगी जताया और कार्रवाई का संकेत दिया।
दरअसल शासन की मंशा के अनुसार अधिकारी कार्यालयों में उपस्थित हो रहे है कि नही? यह जानने के लिए एसडीएम कुन्दन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव तहसील के कार्यालयों का निरीक्षण किया।
इस दौरान वकीलों ने नवीन मिश्रा की शिकायत की।संग्रह विभाग में सभी कर्मचारी मौजूद थे।जब एसडीएम और तहसीलदार तहसील के तीसरी मंजिल स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में पहुचे तो वहाँ सकलडीहा पूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव मिले।लेकिन चहनिया और धानापुर की महिला पूर्ति निरीक्षक नही मिली और कार्यालय के पास कूड़े का ढेर मिला। इस पर काफी नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर समय-समय पर तहसील के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया जाना है। और सभी को 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में बैठकर जनसुनवाई करनी है। ताकि दूर-दराज से आए लोगो की समस्याओं का निस्तारण हो सके।और यही शासन की भी मंशा है। इसका अनुपालन नही करने वालो के खिलाफ सख्त और कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 
निरीक्षण के दौरान,एसडीएम कुन्दन राज कपूर,तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र शुक्ला सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *