चंदौली अब एडीजीपी के भरोसे, दूसरी छापेमारी ने दिखाया आईना

f37bf0a92b4b
जुए के विशाल अड्डे का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार, 52 बाइक बरामद

सटीक संवाद, 24 मार्च 2026। चंदौली जिले में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति अब कटु सत्य बन चुकी है। एडीजीपी पीयूष मोर्डिया की विशेष टीम ने महज एक माह में दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर आईना दिखा दी। पहले अवैध तेल कटिंग के कारखाने का पर्दाफाश किया गया था, जिसमें अलीनगर थाने के कारखास पर मुकदमा दर्ज हुआ। स्थानीय पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।



सेमरा गांव में जुए का साम्राज्य ध्वस्त
आज मुगलसराय थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के नाथूपुर बखरा में एडीजीपी की टीम ने रात के अंधेरे में छापेमारी की। मुगलसराय और अलीनगर एसओजी की संयुक्त टीम ने 14 शातिर जुआरियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 1 लाख 17 हजार रुपये नगदी और 52 मोटरसाइकिलें, 12 स्मार्टफोन , 1 अवैध असलहा 32 बोर, जिंदा व खोखा 5 कारतूस 208 ताश के पत्ते बरामद की। सभी बाइक ट्रैक्टर पर लादकर थाने ले जाई गईं। जिसे देखने को घटनास्थल पर हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया। लंबे समय से फल-फल रहे इस जुए के अड्डे को अब नेस्तनाबूद कर दिया गया।


विजुअल: अरुण कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू 

चंदौली पुलिस की नाकामी उजागर
जिले के एसपी लगातार मीटिंग्स और फोन पर चोरी, हत्या, जुआ-सट्टेबाजी रोकने के निर्देश देते रहे हैं, लेकिन अवैध कारोबार जोरों पर चलते रहे हैं। एडीजीपी की कार्रवाई ने जनपदीय पुलिस की कमजोरियां सामने ला दीं हैं।

एलआईयू की रिपोर्टिंग पर सवाल
जिले की खुफिया इकाई एलआईयू (LIU) की रिपोर्टिंग ज्यादातर डेस्क पर आधारित है। सूत्रों के अनुसार, एलआईयू थानों के कुछ सिपाहियों को मुखबिर बनाए रखती है और उनकी जानकारी पर ही निर्भर रहती है। थाना प्रभारियों से अच्छे संबंध वाले इलाकों से ‘सब सामान्य’ की रिपोर्ट भेजी जाती है। जनता को मालूम है कि किन थानों में कारखस कौन है, लेकिन एलआईयू की यह लापरवाही पुलिसिंग को कमजोर कर रही है। एडीजीपी की कार्रवाइयों से जिले में कानून का राज बहाल करने की उम्मीद जगी है।

पुलिस ने जुआड़ियों से पूछताछ में खुलासा किया कि वे पैसे के लालच में एक-दूसरे के साथ मिलकर उस स्थान पर जुआ खेल रहे थे। पुलिस से बचने के लिए वे हर 10-15 दिन में जुआ का स्थान बदल देते थे। पहले गंगा नदी के किनारे जुआ खेला जाता था, लेकिन वहां विवाद होने के बाद जगह बदल दी गई। फिलहाल, मग्गू पटेल के मकान में जुआ का धंधा चलाया जा रहा था।

गिरफ्तार ज़ुआड़ियों का विवरण
1.जितेन्द्र कुमार पाल पुत्र स्व० जगरदेव पाल निवासी ग्राम सिरगोवर्धनपुर थाना लंका जनपद वाराणसी उम्र करीब 48 वर्ष  
2.शेख अब्दुल्ला उर्फ डब्बल पुत्र स्व0 मो० एकराम निवासी ग्राम नाथूपूर कटेसर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली वर्तमान पता नईबस्ती चन्धासी म0नं0 245/1B थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 46 वर्ष 
3.राशिद खान पुत्र स्व0 कासिम निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 54 वर्ष 
4.आलोक कुमार कसेरा पुत्र रमेश कुमार कसेरा निवासी इमामगंज कुदरी कोतवाली मिर्जापुर जनपद मिर्जापुर उम्र 42 वर्ष  
5.श्याम बाबू पुत्र स्व० शिवनाथ सोनकर निवासी दुलहीपुर 52 बीघा भिसौड़ी रोड थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 44 वर्ष
6.संतोष यादव पुत्र स्व० जित्तू यादव निवासी ग्राम कटेसर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 32 वर्ष 
7.रिंकू तिवारी पुत्र बिन्दू तिवारी निवासी आलूमिल नईबस्ती वार्ड नंबर 3 थाना अलीनगर उम्र 48 वर्ष 
8.आकाश साहनी पुत्र श्रीप्रकाश साहनी निवासी मदरवा थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 30 वर्ष 
9.बनारसी दीक्षित पुत्र स्व० राममूरत दीक्षित निवासी सुकुलपुरा थाना चुनार जनपद मिर्जापुर उम्र 45 वर्ष 
10.अरविन्द गिरि पुत्र आत्मा गिरी निवासी ग्राम कटेसर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 25 वर्ष
11.छोटू कन्नौजिया पुत्र रामसरन निवासी मचरहटा वार्ड नंबर 2/476 थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 24 वर्ष 
12.अर्शलान अहमद पुत्र नियाज अहमद निवासी नाथूपूर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 24 वर्ष
13.संतोष पटेल पुत्र स्व० मुरारी निवासी भोजपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 30 वर्ष
14.मो0 शानू पुत्र स्व0 मो0 जुबैर निवासी म0 नं0 2/155 रामनगर थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 40 वर्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *