चंदौली में ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत

583cfd62b04f
जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा

देर शाम तक शव की नहीं हो सकी शिनाख्त 

चंदौली, जनपद के सकलडीहा रेलवे स्टेशन क्रासिंग के समीप मंगलवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे करीब डाउन में जा रही ब्रम्हपुत्रा एक्सप्रेस टे्रन से गिरकर पास 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक की टे्रन से गिरकर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस दिलदारनगर ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। देर शाम तक युवक का शिनाख्त नहीं हो पाया।


फोटो: सकलडीहा रेलवे स्टेशन के समीप घटना स्थल पर जुटी भीड़ व पुलिस


डाउन में दिल्ली से पटना जा रही ब्रम्हपुत्रा एक्सप्रेस टे्रन से एक 40 वर्षीय युवक सकलडीहा रेलवे स्टेशन के क्रासिंग के समीप केबिन के पास गिर गया। टे्रन में फसकर युवक कुछ दूर तक घसीटते हुए गया। जिससे युवक का शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। ट्रेन जाने के बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस दिलदारनगर ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये अपने साथ ले गयी। युवक नीला हाफ पैंट और बनियान पहने हुए था। 

इस बाबत स्टेशन मास्टर चन्द्रशेखर ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर जीआरपी पुलिस शव को पीएम के लिये अपने साथ ले गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *