मौका मिला तो पुनःएस भारती लौटाकर खिलाड़ियों को किया जायेगा सम्मानित-विधायक

खेल जगत

समाजवादियों ने खेल और खिलाड़ियों को हमेशा दिया सम्मान-विधायक

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चंदौली,
सकलडीहा – तहसील क्षेत्र के महगांव गांव में शनिवार को दोपहर 12:45 बजे एकदिवसीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दिनदासपुर और पपौरा की टीम ने प्रतिभाग किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सकलडीहा के  प्रभुनारायण सिंह यादव ने कबड्डी प्रतियोगिता का फीता काटकर खेल प्रारम्भ कराया । वहीं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें खेल के प्रति प्रोत्साहित कर शुभकामनाएँ दिया l

उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्रतिभाए अभाव मे पैदा होती है l आज के खिलाड़ियों मे संसाधनों की कमी है l क्योंकि गाँवों में अनेक प्रतिभाएँ छिपी है जो अभाव मे आगे नहीं आ पा रही हैं और युवा अपने कलाओं का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं l

 

 खेल प्रतियोगिता एक प्रशिक्षण के रूप में होती है l खिलाड़ियों की पहचान खेल से होती है जाति धर्म मजहब से नहीं l हमारे देश में आज लड़किया खेल जगत में अनेको पदक, मेडल लाकर लड़को को पीछे छोड़ दी है जो प्रदेश देश एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है आज बधाई के पात्र है 

उन्होंने कहा कि आज देश मे खिलाड़ी सुरक्षित नहीं है l मौका मिला तो खिलाड़ियों कों एस.भारती सम्मान से पुनः प्रोत्साहित किया जायेगा l

इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप यादव ग्राम प्रधान अरविंद यादव, प्रकाश यादव, संदीप यादव सहित ग्रामीण एवं अन्य उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *