मैग्सेसे अवॉर्डी राजेंद्र सिंह के हाथों डीपीओ दर्शन निषाद राजस्थान में सम्मानित

d27b6c00a3e5
जल संरक्षण प्रयासों के लिए मिला, 35 जिलों की टीम ने लिया था भाग  

चंदौली के डीपीओ दर्शन निषाद को राजस्थान के करौली और धौलपुर जिलों में 13 से 15 फरवरी को जल संरक्षण पर आयोजित अध्ययन, प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मैग्सेसे अवॉर्डी राजेंद्र सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य स्वच्छ गंगा मिशन की 35 जिलों की टीम ने भाग लिया था।यह सम्मान उन्हें जल संरक्षण प्रयासों और पर्यावरण संरक्षण के लिए दिया गया।

फोटो – राजस्थान में डीपीओ दर्शन निषाद को सम्मानित करते मैग्सेसे अवॉर्डी राजेंद्र सिंह।

कार्यक्रम का प्रथम दिन करौली जिले के महेश्वरा नदी उद्गम स्थल पर केंद्रित था, जहाँ राजेंद्र सिंह की उपस्थिति में पारंपरिक तालाबों, पोखरों और जोहड़ों का निरीक्षण किया गया।जहाँ जल संरक्षण की पारंपरिक तकनीकों पर प्रशिक्षण और अध्ययन हुआ।जिसमें जीवनोपयोगी कार्यों की सीख ली गई।

डीपीओ दर्शन निषाद ने बताया कि जल मानव जीवन के लिए सबसे जरूरी तत्व है, इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए जल संरक्षण महती आवश्यक हैं। दर्शन निषाद ने आगे कहा कि मैने अपना जीवन जल संरक्षण को समर्पित कर दिया है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को जल के लिए आपस में लड़ना न पड़े। 
दर्शन निषाद को सम्मानित किए जाने पर हरिओम आनंद, विनोद साहनी, तेजू साहनी, डॉ. राजेश निषाद, वीरेंद्र प्रधान बहादुरपुर आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें