चंदौली में 03 शातिर तस्कर 4.35 कुंतल गांजा के साथ चढ़े पुलिस के हत्थे

862cfccf9d36

उड़ीसा से बिहार ले जा रहे थे, 1.15 करोड़ आंकी गई कीमत 

चन्दौली,सैयदराजा। पुलिस ने मुखबिर कि सूचना पर उड़ीसा से बिहार जा रही ट्रक नं0 UP 53 DT 4327 से अवैध गांजा की भारी खेप को एनएच हाईवे-02 उत्तरी लेन काले शाह बाबा की मजार के पास से बरामद कर तस्करी में संलिप्त 03 शातिरों को दबोचकर थाना हाजा लाया गया जहां उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया है. बरामद गांजे कि कीमत 1.15करोड़ आंकी गई.

फोटो : थाना सैयदराजा में पुलिस टीम के साथ तीनों शातिर तस्कर व बरामद गांजा की खेप

पकड़े गए तस्करों की पहचान 1.वाहन चालक प्रियांशू पटेल पुत्र लक्ष्मण पटेल उम्र करीब 24 वर्ष, 2. परिचालक प्रदीप कुमार पुत्र गुलाब उम्र लगभग 19 वर्ष व 3.अखिलेन्द प्रताप पुत्र विभूति नारायन निवासीगण ग्राम विशुनपुरा थाना मडिहान जिला मिर्जापुर के रुप में हुई 
पुलिस से पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि यह गांजा वह उडीसा राज्य से लेकर बिहार ले जाकर महंगे दामों पर बेचने वाले थे तथा पुलिस से बचने के लिये मृत मछली प्यासी को कार्टून में रखकर उसके नीचे रखकर एनएच 02 हाईवे होकर बिहार जा रहे थे. 
पुलिस टीमम द्वारा पकड़ लिया गया है. इस सम्बन्ध में सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक को सीज कर तीनों शातिरों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *