धीना पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार

366de41eef28

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
धीना (चन्दौली) स्थानीय पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा जारी NBW के आदेश पर दो वारंटियों रामाश्रय पुत्र गोवर्धन 2. सच्चिदानन्द पुत्र गोवर्धन निवासीगण गोरखा थाना धीना चन्दौली को उनके घर से बुधवार को सुबह 10:30 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु माननीय जिला न्यायालय चन्दौली में पेश किया गया l मा0 न्यायालय के आदेशानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी |

प्रभारी निरीक्षक धीना रमेश यादव ने बताया कि थाना स्थानीय पर दोनों अभियुक्तों से संबंधित मु0नं0 3442/11 धारा 323/504/506/325 भादवि दर्ज है जिसे मा0 न्यायालय से प्राप्त NBW के क्रम में उपरोक्त दोनो वारण्टियों को बुधवार को उनके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है

गिरफ्तार करने मे पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव,उ0नि0 शिवशंकर सिंह,उ0नि0 हरिनाथ यादव शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *