सब्सिडी मिलने तक अनवरत चलता रहेगा किसानों का धरना

00c6c1942e45
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
चन्दौली,
धानापुर l क्षेत्र के डेढ़वलिया गांव स्थित धानापुर राजकीय बीज गोदाम पर गेहूं धान की बीज और कृषि यंत्र सब्सिडी को लेकर दूसरे दिन भी भारतीय किसान मजदूर सयुक्त युनियन के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा l धरना स्थल पर उपकृषि निदेशक चन्दौली मनोज कुमार सिंह नें कहा कि एक महीने मे किसानों की सब्सिडी भेज दी जायेगी l जिनके आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ ।

किसान नेता मनमन सिंह नें बताया कि एक महीने के अंदर किसानों कि सब्सिडी उनके खाते मे नहीं भेजी जाती है तो पुनः धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे l अध्यक्ष्यता कामता राजभर और संचालन युवा जिलाध्यक्ष चन्दौली बिजयकान्त पासवान ने किया l

इस अवसर पर युवा मण्डल अध्यक्ष वाराणसी मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ मनमन सिंह,मण्डल मिडिया प्रभारी वाराणसी दिलावर यादव,मण्डल सलाहकार वाराणसी पिन्टू पाल, जिला सलाहकार चन्दौली राकेश त्रिपाठी, जिला महासचिव राम अषिष शर्मा,जीउत पाल,शेषनाथ यादव,अरमान खान, दीपक यादव, लक्ष्मन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें