चिकित्सकों की टीम ने नि:शुल्क लगाया स्वास्थ्य शिविर

चन्दौली,
सकलडीहा l बलारपुर स्थित एक निजी विद्यालय में उदगार ट्रस्ट की ओर से एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा कैंप शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीएचयू के डाक्टरों की टीम ने यूरोलॉजी के संबधित समस्याओं लेकर ग्रामीणों को नि:शुल्क परामर्श और उपचार किया। इस मौके पर करीब सौ से अधिक लोगों का पंजीयन व दवा वितरण किया गया।
बी. एच. यू. के यूरोलॉजी डॉक्टरों के टीम द्वारा नि:शुल्क मेडिकल परामर्श शिविर में लोगों को रोग के प्रति जागरूकर रहने की सलाह दिया। कहा कि समय से पहले जांच और परामर्श मिलने से गंभीर रोग से निजात मिल जायेगा।
 बार बार पेशाब होना यानि दिन में आठ बार से अधिक होना और रात में दो बार से अधिक होना बिमारी का लक्षण है। पेशाब में खून आना,भूख में कमी, आदि के बारे में जागरूक व दवा वितरण का कार्य किया गया।लगभग सैकड़ो की संख्या में पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने कैंप शिविर का लाभ उठाया।
 इसमें यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर तेजस्वी सिंह,डॉक्टर ए. के. देव (एम.डी.),प्रबंधक उजियार यादव, संजय सिंह, मुरलीधर पांडेय,मनोज यादव, हेमंत सिंह,रोहित कुमार,सहित आस पास के ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *