बलुआ थाने पर 12 लाख की शराब विनाश

88cd29311089

15 मुकदमों से बरामद,सिविल जज के आदेश पर प्रक्रिया

चंदौली जिले के बलुआ थाने में 29 मार्च 2026 को “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत 1781 लीटर अवैध शराब (अनुमानित मूल्य 12 लाख रुपये) का विनाश किया गया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशों और चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में हुई।यह अभियान अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाया जा रहा है।

15 विभिन्न आबकारी अधिनियम से जुड़े मुकदमों से बरामद अंग्रेजी व देशी शराब को थाना परिसर में गड्ढा खोदकर वीडियोग्राफी के बीच नष्ट किया गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी द्वितीय चंदौली के आदेशानुसार यह प्रक्रिया पूरी हुई। प्रत्येक ब्रांड का एक सैंपल रासायनिक परीक्षण के लिए मालखाने में सुरक्षित रखा गया। 
प्रमुख अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर
अपर पुलिस अधीक्षक सकलडीहा स्नेहा तिवारी थानाध्यक्ष बलुआ अरुण प्रताप सिंह व विनाश टीम विजय पाण्डेय (अभियोजन अधिकारी) महेश कुमार (कार्यालय लिपिक) दीपक ओझा (आबकारी निरीक्षक) व0उ0नि0 अनन्त कुमार भार्गव, हे0मु0 सैयद सरताज
हे0का0 अशोक कुमार राय थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *