Headlines

नाला निर्माण अधूरा होने पर सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चन्दौली
सकलडीहा ! केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय के प्रयास से पांच सौ करोड़ की लागत से चंदौली से सैदपुर सड़क का चौड़ीकरण और सड़क के दोनों किनारे नाला व पटरी का निर्माण हो रहा है। लेकिन सकलडीहा कस्बा के मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण घरों का नाबदान का दूषित पानी सड़क पर बह रहा है। जिसे लेकर पीडब्ल्यूडीय विभाग के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है। डाला छठ महापर्व से पूर्व सड़कों पर जलभरॉव की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है।

सकलडीहा कस्बा के मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण पूरा नही होने पर सड़क पर बह रहा गंदा पानी

चंदौली से सकलडीहा वाया सैदपुर मार्ग का चौड़ीकरण व नाला निर्माण के लिये जगह जगह जेसीबी लगाकर व्यापारियों की दुकान और चबूतरा से लेकर आलीशान भवन को जमीदोह किया जा रहा है। जिसके कारण व्यापारियों के सामने रोटी रोटी के साथ भवन निर्माण का संकट खड़ा होगया है। वही दूसरी ओर से नाला निर्माण कार्य पूरा नही होने के कारण सड़कों पर घरों का दूषित व बदबूदार पानी सड़क पर बह रहा है। जबकि आगामी सप्ताह में डाला छठ महापर्व है।
 डाला छठ महापर्व पर महिलाये सड़क पर लेट कर घाट तक पहुंचती है।

पीडब्ल्यूडी विभाग की घोर लापरवाही को लेकर कस्बावासियों में आक्रोश पनपने लगा है। समस्या का शीध्र समाधान नही होने पर व्यापारी नेता आशीष जायसवाल, दिलीप गुप्त, केके सोनी, विवेक जायसवाल, जोखू सिददीकी ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

बाहा और नाला पर भूमाफियाओं का अवैध अतिक्रमण
कस्बा में नाला और बाहा भू माफिया पाटकर अवैध रूप से कब्जा व प्लाटिंग किया जा रहा है। जिसके कारण कस्बा में लम्बे समय से जलभरॉव की समस्या बनी हुई है। व्यापारियों ने केन्द्रीय मंत्री व सांसद से गुहार लगाते हुए अभियान चलाकर अवैध रूप से पाटी गयी नाला और बाहा से कब्जा मुक्त कराने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *