पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में खेल महोत्सव

bae6fec86748
कैरम और शतरंज में उभरे नए सितारे, विजेताओं को किया गया सम्मानित
सकलडीहा (चंदौली)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार, सकलडीहा में विद्यालय स्तरीय कैरम, शतरंज एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कैरम प्रतियोगिता में गौरव कुमार, अभय एवं आशीष राय विजेता रहे, जबकि सिट्टू यादव, पियूष एवं खुशबू राय उपविजेता घोषित किए गए। वहीं शतरंज प्रतियोगिता में जैस्मीन परवीन ने अक्षित को तथा रोहन ने पियूष को पराजित कर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका धर्मराज प्रसाद, सतीश कुमार, सुरेश कुमार एवं ज्योति भारद्वाज ने निभाई। प्रतियोगिता के समापन पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने विजेता एवं उपविजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि मानसिक विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *