बाल संसद चुनाव के लिए नामांकन, कल मतदान से चुने जाएंगे छात्र प्रतिनिधि

a26b2d2bce56
सकलडीहा, चंदौली। पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार, सकलडीहा में बाल संसद के गठन की प्रक्रिया के अंतर्गत बुधवार को विभिन्न पदों के लिए नामांकन कराया गया।

प्रधानमंत्री पद के लिए अभय, सिट्टू यादव एवं सोनी यादव ने नामांकन किया। वहीं उपप्रधानमंत्री पद के लिए जासमीन परवीन, सुहानी तथा विनोद यादव ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। शिक्षा मंत्री पद के लिए खुश्बू राय, खुशी राय एवं पियूष ने दावेदारी पेश की। निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त शिक्षक धर्मराज प्रसाद एवं सतीश कुमार ने सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र प्राप्त किए।
प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने बताया कि गुरुवार को प्रातः 11 बजे विद्यालय परिसर में मतदान के माध्यम से बाल संसद का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाल संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, अनुशासन तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करने का प्रभावी माध्यम है। इस छात्र समिति के माध्यम से बच्चे विद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं और नेतृत्व का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *