चंदौली में महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वालों की खैर नहीं

जेल की सलाखों में ही कटेगी जिंदगी, सकलडीहा पुलिस ने दो शोहदों को पकड़ा
चंदौली, जिले में रास्ते में आने जाने वाली महिलाओं व लड़कियो को देखकर उनसे अश्लील बातें बोलने, गाना गाने व अश्लील फब्तियां कसने वालों की खैर नहीं. उनकी जेल की सलाखों में ही जिंदगी कटेगी. पुलिस शोहदों पर सतर्क दृष्टि रखी हुई है. उनकी करतूत पर उन्हें सख्त से सख्त कार्रवाई कर नकेल कस रही है.
बता दें कि चंदौली पुलिस इन दिनों मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान चलाकर लगातार मनचलों को जेल भेज रही है. इसी क्रम में सोमवार को थाना सकलडीहा पुलिस ने कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में मनीष पुत्र अर्जुन व बिराज पुत्र प्रेमचन्द निवासीगण बलारपुर थाना स्थानीय को अमावल स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की है.
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, उ0नि0 लक्ष्मीकान्त मिश्र, उ0नि0 संतोष कुमार यादव, का0 अरुण कुमार वर्मा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल थे।