मील मालकिन से लूटकाण्ड का पुलिस ने किया पर्दाफाश

सोनहुला गांव में 1 नवम्बर को शिवदयाल साहू की राइस मिल से उनकी पत्नी गीता देवी (ग्राम प्रधान ) से दो लोग मुंह पर मास्क लगाये राइस मिल के आगे मकान पर पहुँचे । जहां उसमें से एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान से 500 रुपये का फुटकर मांगने लगा । वे झोले मे फुटकर निकालकर गिन रही थी तभी झोले सहित हांथ में जो रुपये था छीन लिया व प्रधान को शटर में बन्द कर दिया ।
दूसरा व्यक्ति गाड़ी पर बैठा था गाड़ी स्टार्ट कर बलुआ की तरफ फरार हो गया । पति शिवदयाल साहू ने बलुआ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था । पुलिस द्वारा लगातार जांच पड़ताल चल रहा था । रविवार को चेकिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि दो युवक जो लूट किये थे सराय स्थित फलाहारी बाबा मंदिर के पास बगीचे मे बैठकर कोई रणनीति बना रहे है । पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर थाने ले आये । पूछताछ में बताया की लूट किया है । उनके पास से 25500 रुपये एक स्मार्टफोन भी बरामद हुआ है ।