चंदौली में भीम आर्मी का 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

63bb655e6b14

संगठन की मजबूती व बहुजन हित पर हुआ मंथन

चंदौली। भीम आर्मी भारत एकता मिशन का 11वां स्थापना दिवस मंगलवार को जिला मुख्यालय चंदौली में जिला संयोजक रामचंद्र राम के नेतृत्व में उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन की नीतियों, सामाजिक जिम्मेदारियों, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय तथा बहुजन समाज के अधिकारों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को जागरूक एवं संगठित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और युवाओं को सामाजिक बदलाव की मुहिम से जोड़ने का आह्वान भी किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. नंदलाल महादेवन (विधानसभा अध्यक्ष, चकिया), कुलकर्णी देवा भारती (जिला अध्यक्ष, भाईचारा कमेटी), उमेश भारती (पूर्व जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा), अवधेश गुरु, मनोज गांधी (जिला महासचिव, भीम आर्मी जनपद चंदौली) सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन का 11वां स्थापना दिवस देशभर में भी विभिन्न राज्यों और जिलों में उत्साहपूर्वक मनाया गया, जहां संगठन की विचारधारा, सामाजिक न्याय, बहुजन एकता और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। चंदौली में भी स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *