धानापुर में दिनदहाड़े डकैती, लाखों के जेवरात लेकर उचक्के फुर्र

कैमरे में कैद हुई चोरी की सारी वारदात
पुलिस की कानून व्यवस्था पर उठ रहा सवाल
चंदौली। जनपद के धानापुर क़स्बा में बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने ज्वेलरी की दुकान से बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने पांच लाख रुपए से अधिक का आभूषण लेकर फरार हों गए। वहीं चोर भी कैमरे में कैद हो गए हैं।
आपको बता दें कि बाइक से पहुंचे दो की संख्या में चोरों ने आभूषण दुकान पर ग्राहक बनकर पहुचे और अंगूठी दिखाने के लिए दुकानदार से बोले और गहना देखने लगे दुकानदार ने सोने की अंगूठी वाले डिब्बे को बाहर निकालकर दिखाने लगा वहीं एक चोर ने दस लाख रुपए मूल्य के ज्वेलरी लूट कर मौके पर से फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के अनुसार क़स्बा के रामलीला चबूतरा के बगल में दीपक पुत्र बोधन वर्मा के आभूषण की दुकान में दीनदहाड़े लूट की घटना हुई है.
बताया जा रहा है कि आभूषण दुकान में पहले एक बदमाश ग्राहक बनकर पहुंचा और दुकानदार से सोने की चेन दिखाने को कहा. जैसे ही दुकानदार ने चेन दिखाना शुरू किया फिर एक और बदमाश दुकान में घुस कर गहना देखने लगा और साथ ही दुकान से तकरीबन पांच लाख रुपए से ऊपर मूल्य का आभूषण समेट कर बदमाश आराम से फरार हो गए.
मामले में आभूषण कारोबारी ने बताया कि वह अपनी दुकान चला रहा था. इसी दौरान एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में प्रवेश किया और सिर्फ चेन और अंगूठी देखने की बात कही और गहना को देखने के बाद सभी को झोले में रखकर फरार हों गये दीनदहाड़े हुई घटना से पुरे क्षेत्र के ब्यापारियों में काफी दहशत हों गया है घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रशांत सिंह मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जाँच पड़ताल में जुटे हैं
लोगों ने बताया की धानापुर क्षेत्र में एक साल के अंदर कई चोरिया हुई लेकिन पुलिस को सफलता हासिल नहीं हुई है अभी तक किसी चोर को गिरफ्तारी न होने से चोरों का हौसला बुलंद है।
थाना प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया की आभूषण की दुकान से ग्राहक बनकर लूट करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा