अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़: अलीनगर पुलिस ने 90 किलोग्राम जब्त किया

50bab1aed637
चन्दौली। थाना अलीनगर पुलिस ने शनिवार को पचपेड़वा अंडरपास (रेवसा) के पास घेराबंदी कर एक क्रेटा कार और एक डीसीएम मिनी ट्रक से कुल 90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया और चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 22.50 लाख रूपये बतायी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि उच्च अधिकारीगण के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में टीम ने 12 जुलाई 2026 को सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना में बताया गया था कि ओडिशा से बड़ी खेप डीसीएम ट्रक में लाई जा रही है तथा उसके आगे-आगे क्रेटा कार पायलटिंग कर रही है। सूचना के बाद अलीनगर थाना की टीम ने रिंग रोड पर पचपेड़वा अंडरपास के पास नाकेबंदी की।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध क्रेटा कार (नंबर OD 33 N 6600) और डीसीएम ट्रक (नंबर HR 57 A 8858) को रुकने का इशारा किया गया, पर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका और तलाशी पर कार की डिग्गी से 22 बंडल (22 किलोग्राम) और ट्रक के पिछले हिस्से में नीली पॉलिथीन के नीचे छिपाये गये 68 बंडल (68 किलोग्राम) अवैध गांजे बरामद किये। कुल बरामदगी का वजन 90 किलोग्राम पाया गया।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे वाहन स्वामी के कहने पर ओडिशा से गांजा खरीदकर राजस्थान व दिल्ली ले जा रहे थे तथा पुलिस को चकमा देने के लिए बंडलों में गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी तथा वाहन स्वामी की पहचान और अन्य आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच जारी रखी है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
काशीराम, पुत्र नन्दराम, निवासी सोनारी, थाना नौहर, जनपद हनुमानगढ़, राजस्थान, उम्र 42 वर्ष
मनोज कुमार, पुत्र बिन्देश्वर सिंह, निवासी भीखनपुर धेवई, थाना मेहन्दिया, जनपद अरवल, बिहार, उम्र 50 वर्ष
ज्ञानेन्द्र कुमार, पुत्र महेन्दर सिंह, निवासी म0नं0 207 ज्योनती, थाना कंझावाला, जनपद रोहिणी, दिल्ली, उम्र 38 वर्ष
सुशान्त कुमार दिग्गल, पुत्र बेनर्सिंह दिग्गल, निवासी ग्राम बोट्टाबहाली, थाना गोछापूड़ा, जनपद कन्धमाल, ओडिशा, उम्र 36 वर्ष
पुलिस ने बताया कि मामले में मु0अ0सं0 0439/2026 के अन्तर्गत धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट थाना अलीनगर जनपद चन्दौली में पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
बरामदगी व गिरफ्तारी पुलिस टीम में  प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, निरीक्षक शरद गुप्ता, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार गुप्ता, कांस्टेबल अभिषेक दूबे, कांस्टेबल प्रवेश कुमार सिंह, कांस्टेबल अली अहमद, रि0का0 अमित कुमार यादव और रि0का0 विपीन कुमार गुप्ता की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि मामले की और गहनता से जांच की जा रही है तथा संभवत: और आरोपी व अधिक जानकारी प्राप्त की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *