एसडीएम के निर्देश पर आवाजापुर मीडिल स्कूल के पास का अंधा मोड़ हटा

e0cf5c2717a3

चन्दौली,

सकलडीहा l तहसील क्षेत्र के डेढ़ावल धानापुर मार्ग पर आवाजापुर मिडिल स्कूल के पास अन्धा मोड़ को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह के बार बार शिकायत करने पर एसडीएम सकलडीहा के निर्देश पर तोड़वाकर हटवाया गया l इस अंधा मोड़ से राहगीरों मे सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी l वहीं एसडीएम अनुपम मिश्रा नें बताया कि हर एक समस्या को चिन्हित करके निवारण किया जा रहा है l
किसान नेता मिथिलेश सिंह ऊर्फ मनमन सिंह नें बताया कि एक-एक समस्या को नजर मे रखकर सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी से मिलकर उसके निजात के लिए हमारा संगठन कटिबद्ध है l यूनियन के प्रयास से अनेको समस्याओं को खोज खोजकर निवारण कराया जा रहा है और उसका सीधा लाभ समाज के हर लोगों को दिलाया जा रहा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *