IPS आदित्य लांग्हे होंगे चंदौली के नये एसपी

dd8f77bee4b6
वर्तमान एसपी डॉ अनिल कुमार का प्रतापगढ़ हुआ ट्रांसफर

चन्दौली। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद उत्तर प्रदेश में दर्जन भर IAS और IPS अफसरों का ट्रांसफर और पोस्टिंग किया गया है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 8 IPS और कई जिलों के डीएम बदल दिए हैं। वहीं एसपी रेलवे (आगरा) के पद पर तैनात लांग्हे को चंदौली का एसपी और चंदौली के वर्तमान एसपी डॉ.अनिल कुमार को प्रतापगढ़ जिले का एसपी बनाया है।


फोटो : आईपीएस अफसर आदित्य लांग्हे की फाइल फोटो 

2016 बैच के आईपीएस अफसर हैं आदित्य लांग्हे । ये मूल रूप से जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं और चण्डीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा हासिल किये है। पुलिस अधीक्षक के रूप में पहला चार्ज एसपी अमरोहा के रूप में 2022में लिया था। इससे पूर्व दिसंबर 2021 में आदित्य ने कमिश्नरेट पुलिस वाराणसी में डीसीपी वरुणा के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *