कंप्यूटर ज्ञान के बिना व्यक्ति का समग्र विकास संभव नहीं है–अखिलेश यादव

43b9ffd86595

जीवन ज्योति कंप्यूटर इंस्टीच्यूट का प्रथम स्थापना दिवस, मेधावी छात्र- छात्राएं सम्मानित 


चहनियां,(चंदौली)। क्षेत्र स्थित जीवन ज्योति कंप्यूटर इंस्टीच्यूट, टांडा का प्रथम स्थापना दिवस सोमवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू युवा वाहिनी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान युग तकनीक का युग है और कंप्यूटर का ज्ञान आज कैरियर विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि बिना तकनीकी ज्ञान के व्यक्ति का समग्र विकास संभव नहीं है। विद्यार्थियों को समय की मांग के अनुरूप स्वयं को तैयार करना चाहिए, क्योंकि आज जीवन के लगभग हर क्षेत्र में कंप्यूटर की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने संस्थान के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विशिष्ट अतिथि एवं आकाशवाणी वाराणसी के कंपीयर राकेश यादव ‘रौशन’ ने कहा कि जीवन ज्योति कंप्यूटर इंस्टीच्यूट ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा देकर उन्हें आधुनिक तकनीक और देश-दुनिया से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में कंप्यूटर शिक्षा के बिना बेहतर कैरियर की कल्पना करना कठिन है।
विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सैयद सरफराज पहलवान ने कहा कि शिक्षा ऐसा धन है जिसे कोई चुरा नहीं सकता। जिस समाज में शिक्षा का अभाव होता है, वह समय के साथ पिछड़ जाता है। इसलिए जीवन में सफलता और सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन सुनील यादव ने किया, जबकि अध्यक्षता सारनाथ यादव ने की। अंत में संस्थान के निदेशक रामकुंवर सर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पीआर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित पाण्डेय, पूर्व प्रधान जगदीश यादव, काजल, निधि मैम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *