तीन दिवसीय प्राथमिक शिक्षकों का गणित किट प्रशिक्षण सम्पन्न

3f5ff319048c
चन्दौली,
सकलडीहा l जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर बुधवार को तीन दिवसीय प्राथमिक शिक्षकों का गणित किट के प्रभावी उपयोग हेतु प्रशिक्षण का समापन हुआ । डायट प्राचार्य डॉ० माया सिंह के निर्देशन एवं प्रशिक्षण प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के तीसरे दिन नम्रता कुमारी द्वारा द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
 सभी सन्दर्भदाताओं द्वारा स्थानीय मान, कार्ड, ब्लाक्स, पासा / डोरी के विवरण सम्बन्धित अवधारणाएँ, उद्देश्य, गतिविधि पर विविध रूप से चर्चा होने के पश्चात् प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण का फीडबैक लिया गया।अंत में आकलन प्रपत्र भरवाया गया।प्रशिक्षण के अन्त में प्रशिक्षणार्थी गोविन्दनाथ तिवारी द्वारा तीनों दिवसों के प्रशिक्षण का प्रतिवेदन डायट प्राचार्य डा० माया सिंह व अन्य डायट प्रवक्ताओं की उपस्थिति में प्रस्तुतीकरण किया गया।

फोटो: डायट प्राचार्य डा. माया सिंह द्वारा प्रशिक्षु शिक्षक को प्रमाण पत्र देते हुए

 प्रशिक्षण में डॉ० माया सिंह द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को निर्देशित करते हुए विद्यालयों में गणित किट के प्रभावी प्रयोग हेतु प्रोत्साहित किया।साथ ही बच्चों में नैतिक, चारित्रिक मूल्यों का विकास करने हेतु सुझाव दिए। प्रशिक्षरणोपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
 प्रमाणपत्र वितरण के दौरान प्रवक्ता संतोष कुमार गुप्ता, डॉ बैजनाथ पाडेय, डॉ रोशन सिंह, देवेन्द्र कुमार, जयन्त कुमार, डा० जितेन्द्र सिंह, संन्दर्भदाता रामाज्ञा शर्मा, इन्दु श्रीवास्तव ,जयनारायण सिंह ,दीनदयाल पांडेय, कुंवर कला धर, व प्रमोद कुमार गुप्ता आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *