विद्यासागर (डी. लिट्.) की मानद उपाधि से अलंकृत हुए ज़मानियाँ के साहित्यकार डॉ.सुरेश कुमार

ये बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालय मच्छरमारा, ज़मानियाँ, ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश में शिक्षक के रूप में लगभग 8 वर्षों से सेवा देते हुए साहित्य साधना कर रहे हैं ।
डॉ सुरेश कुमार ने हिन्दी साहित्य की सेवा करते हुए अपने उपनाम डॉ. बुध्दप्रिय सुरेश सौरभ ग़ाज़ीपुरी के नाम से तीन काव्यसंग्रह – स्वतन्त्र लेखनी की ललकार सुनो!, कलयुगी आदमी तथा सुलगती संवेदनाएँ लिख चुके हैं जो प्रकाशित हो चुकी हैं । आज इनकी किताबें साहित्य जगत में धूम मचा रही हैं । इनकी रचनाओं में रोटी, कपड़ा और मकान के साथ-साथ सम्मान की ज़िंदगी जीने के पक्ष को सबसे ज्यादा तवज्जो दिया जाता है ।
डॉ बुध्दप्रिय सुरेश सौरभ ग़ाज़ीपुरी जी की अब तक सैकड़ों रचनाएँ राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में छप चुकी हैं । अनेक साझा संकलनों में इनकी रचनाएँ छपी हैं । आपको अनेक संस्थाओं के द्वारा सैकडों सम्मान पत्र और प्रशस्ती पत्र प्राप्त हुए है ।