योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों को जागरूकता बढ़ाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का हो रहा आयोजन

4d6ef14243b8
 राज्य सभा सांसद,चकिया विधायक ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

चन्दौली l योजनाओं के संतृप्तिकरण के लिए आउटरेज गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शनिवार को जनपद के विकास खण्ड धानापुर के ग्राम पंचायत तोरवा,पगही,विकास खण्ड बरहनी के ग्राम पंचायत बरठी कमरौर,चारी विकास खण्ड चकिया के ग्राम पंचायत गरला, पीतपुर,विकास खण्ड सकलडीहा के ग्राम पंचायत पीथापुर ,नागनपुर, विकास खण्ड नियामताबाद के ग्राम पंचायत डहिया, कटरिया व विकास खण्ड शहाबगंज के ग्राम पंचायत रेमरा ,अमरसीपुरमें लोगो को एलईडी वैन के माध्यम जन जागरूकता का कार्यक्रम कराया गया।इस कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को योजनाओं की जानकारी देने एवं पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ देने के लिए विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए।
      विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य यह है कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को सरकार की संचालित योजनाओं से जोड़ना और उसे उससे लाभान्वित करना है।इस क्रम में लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
इस दौरान पूर्व में लाभ प्राप्त किए लाभार्थियों के जीवन स्तर में कितना सुधार आया इस संबंध में उनके अनुभव भी साझा किए गए।सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभार्थियों के जीवन स्तर में कितना सुधार हुआ “मेरी कहानी मेरी जुबानी” के क्रम में उनके अनुभव को भी उपस्थित लोगों ने सुना।आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद में एलईडी वैन के माध्यम से प्रतिदिन ग्राम पंचायतों में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जन मानस को जानकारी दी जा रही है, जिससे कि समाज के वंचित लोगों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके और वह इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो।
साथ ही मौके पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायतो मे ड्रोन से नैनो यूरिया के छिड़काव का सफल प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विकास खण्ड धानापुर के ग्राम पंचायत तोरवा में राज्यसभा सांसद दर्शाना सिंह तथा विकास खण्ड चकिया के ग्राम पंचायत गरला में विधायक कैलाशनाथ आचार्य द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा उपस्थित जनमानस को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।इस अवसर पर भारी संख्या में जनमानस उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *